Move to Jagran APP

रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू टीम ने बाजी मारी

फूलपुर (आजमगढ़) : न्यू ब्राइटेन स्कूल परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को रंगोली प्रतियोग

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 08:43 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू टीम ने बाजी मारी

फूलपुर (आजमगढ़) : न्यू ब्राइटेन स्कूल परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें नेहरू हाउस की टीम ने सबको पछाड़ते हुए बाजी मार ली।

loksabha election banner

इस प्रतियोगिता में नेहरू हाउस, टैगोर हाउस, गाधी हाउस एवं नेताजी हाउस की टीमों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर रंगोली बनाई गई थी। पुष्पों की रंगोली, लोककृतियों का चित्रण एवं दीपावली का संदेश चित्रित किया गया। इसमें बच्चों ने रंग, चावल, बालू, लकड़ी का बुरादा, अबीर आदि का प्रयोग किया। बच्चों ने दीप की विभिन्न कलाकृतियों को सजाकर दीपावली का स्वागत किया। नेहरू हाउस के बच्चे क्षितिज, सन्नी, हर्ष, अवनीश द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नेताजी हाउस के बच्चे भूमि, नेहा, आरती एवं अलमीन द्वारा बनाई गई रंगोली को दूसरा स्थान मिला। टैगोर हाउस एवं गाधी हाउस के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली को क्रमश: तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रबंधक अनुराग चर्तुवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रीता राय, सबनम बानो, राजमणि चौबे, मनीष जायसवाल, रिषि जायसवाल, विनोद यादव, विरेंद्र यादव उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.