राकेश, प्रदीप व सोनू ने जीती दौड़ प्रतियोगिता
निजामाबाद (आजमगढ़) : अद्भुत योग सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को नगर पंचायत निजामाबाद में पुरान
निजामाबाद (आजमगढ़) : अद्भुत योग सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को नगर पंचायत निजामाबाद में पुरानी तहसील से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ योग साधक राजेश्वर योगी ने झडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ नंद नगर बाइपास- होते हुए गुरुद्वारा इंटर कालेज शिवाला घाट होते हुए पुन: पुरानी तहसील पर समाप्त हुई। दौड़ में राकेश यादव प्रथम, प्रदीप यादव यादव द्वितीय एवं सोनू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर राहुल जूनियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ में जीते प्रतिभागी भी पुरस्कृत किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, सुदर्शन मिश्र, शेरबहादुर सिंह, रामावतार गुप्त, संतोष गोंड ने विचार रखे। संचालन राजेश्वर राज सिंह व आचार्य रामवृक्ष ने किया। इस मौके पर प्रमोद, बुधिराम, रिंकू, अमरजीत, सुनील प्रजापति,सौरभ सतीश राय, फुल्लर यादव,चंद्रिका यादव, सूर्यभान,सुरेश गोंड आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव एवं थानाध्यक्ष निजामाबाद आजमअली खान का सहयोग सराहनीय रहा।