भारद रक्षा दल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
आजमगढ़ : भारत रक्षा दल के 18वें स्थापना दिवस पर रविवार को रैदोपुर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में सभा की गई।
सभा में मंडल प्रभारी मो. अफजल ने कहा कि समाज में बढ़ रहे अन्याय, शोषण व भ्रष्टाचार की पीड़ा ने लखनऊ में 21 सितंबर 1997 को भारत रक्षा दल का बीजारोपण किया। आजमगढ़ में गिनती के कुछ लोगों द्वारा शुरू किया गया। इसकी उम्मीद इसके संस्थापकों को भी नहीं थी। अन्याय, शोषण व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारत रक्षा दल संघर्ष करते हुए जहां डेढ़ दर्जन से ज्यादा घूसखोरों को जेल भेजवाया वहीं गरीबों को आर्थिक मदद के साथ-साथ रक्तदान कर जीवन देने का भी काम किया। जिला महासचिव रवि प्रकाश ने बताया कि संगठन अपने स्थापना काल से जहां देश के नागरिकों को जगाया व सुखी जीवन के लिए संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि आजमगढ़ की जनता के सहयोग व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत हर संघर्ष व कार्यक्रम होते चले आ रहे हैं। सभा में जिला कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रामाशीष, डा. राजीव पांडेय, रमेश तिवारी, बबलू तिवारी, अजय विश्वकर्मा, रामाशीष विश्वकर्मा, राजकिशोर सिंह, राजभुवन राव, सोनू, महेन्द्र, गोपाल, द्वारिकाधीश पांडेय, मनिराम, विजय गौतम आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रवीण कुमार गौड़ ने किया।