बीमारी से तंग महिला ने आग लगाकर दी जान
पल्हना (आजमगढ़): देवगाव कोतवाली के भोजपुर गाव में शनिवार की रात करीब नौ बजे बीमारी से तंग 40 वर्षीय महिला ने आग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बता दें कि भोजपुर गांव निवासी बलवंत सिंह का एक और आवास जिला मुख्यालय पर मड़या मोहल्ले में है। शनिवार को उनके शहर स्थित आवास पर रुद्राभिषेक का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए बलवंत सिंह के परिजन शहर आए थे। घर पर बलवंत की बीमार पत्नी रिंकू सिंह अकेले थी। बताते हैं कि देर शाम वह घर में अंदर से दरवाजा बंद कर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। पड़ोस की एक महिला किसी कार्यवश बलवंत सिंह के घर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद देख उनकी पत्नी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसने इस बात जानकारी अन्य लोगों दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर रिंकू सिंह झुलसे हालत में मृत मिली। सूचना पाकर मृतका के दो भाई मौके पर पहुंचे लेकिन उस समय उनके द्वारा ससुराल पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका का मायका मऊ जनपद के रानीपुर थाना के काझा गाव में है।