विरोधियों ने बर्बाद कर दी धान की फसल
By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 09:22 PM (IST)
अतरौलिया (आजमगढ़) : विनाशक रसायन पदार्थ डालने से दो बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। विरोधियों ने ऐसा कृत्य कर डाला और अब किसान परेशान है। बताते हैं कि धानीपुर गांव निवासी रामपलट यादव के खेत में कुछ लोगों द्वारा विनाशक रासायनिक का गुपचुप तरीके से छिड़काव कर देने से लगभग दो बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि गांव के बाहर सिवान में घर से दूरी पर स्थित खेत होने के कारण रोज निगरानी नहीं हो पाती है। गाव के ही कुछ लोगों द्वारा रंजिशन रात मे मेंडफ का छिड़काव कर दिए जाने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। इस मामले में पीड़ित किसान द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें