संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत
आजमगढ़ : नगर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में पुलिस लाइन परिसर के समीप रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा देर शाम विवाहिता की मौत हो गई। अतरौलिया के अतरैठ बाजार निवासी एवं कोलकाता में व्यवसाय करने वाले शकर गुप्त ने अपनी पुत्री सुधा (28) की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व नगर के सिविल लाइन्स क्षेत्र निवासी ऋ षिकेश पुत्र वेदप्रकाश गुप्त के साथ की थी। सुधा इन दिनों अपनी ससुराल में रह रही थी। मंगलवार की शाम करीब पाच बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पति ऋषिकेश के भी हाथ जल गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा देर शाम सुधा ने दम तोड़ दिया। मृतका के एक पुत्री साक्षी बताई गई है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। बुधवार की शाम तक मृतका के परिजन कोलकाता से नहीं आ सके थे और उनका इंतजार किया जा रहा था।