निरीक्षण कर डीएम ने जाना शिक्षा का स्तर
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला जय ¨सह का औचक निरीक्षण ि
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला जय ¨सह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की गुणवत्ता परखने के लिए ¨हदी तथा अंग्रेजी की किताब पढ़वाई। किताब सही से न पढ़ पाने पर अंग्रेजी अध्यापक व ¨हदी अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जेपी सगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला जय ¨सह पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की। उन्होंने इंग्लिस मीडियम मॉडल विद्यालय में बच्चों से गणित के सवाल लगवाए तथा बीस का पहाड़ा सुना। इसके बाद उन्होंने कक्षा आठ और सात के बच्चों से ¨हदी व अंग्रेजी की किताब पढ़वाई। किताब न पढ़ पाने पर उन्होंने अंग्रेजी अध्यापिका शकुन्तला देवी और ¨हदी अध्यापिका सुधा कुमारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के अन्य अध्यापकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह ही पढ़ाएं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को टेबलेट खिलाई जाएगी। इससे बच्चों के पेट में होने वाले कीटाणु खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की ग्रोथ नहीं रुकेगी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील की जानकारी ली और प्रधानाध्यापक को मिनू के अनुसार बच्चों को मिड डे मील बनवाने के निर्देश दिए।