Move to Jagran APP

कछुआ गति से चल रहा राशनकार्ड सत्यापन कार्य

जागरण संवाददाता, औरैया : शासन ने राशनकार्डों का सत्यापन करने का आदेश दिया था। यह कार्य कछुआ गति स

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
कछुआ गति से चल रहा 
राशनकार्ड सत्यापन कार्य
कछुआ गति से चल रहा राशनकार्ड सत्यापन कार्य

जागरण संवाददाता, औरैया :

loksabha election banner

शासन ने राशनकार्डों का सत्यापन करने का आदेश दिया था। यह कार्य कछुआ गति से चल रहा है। 10 दिन शेष बचे हैं और अब तक सिर्फ 65 फीसद कार्य ही पूरा हो पाया है। शेष 10 दिनों में 100 फीसद लक्ष्य पाना शासन के लिए दूर की कौड़ी साबित हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह कार्य करने से मना कर दिया था। इसलिए भी इस कार्य में देरी हो रही है।

बीते महीने से शासन के आदेश पर राशन कार्ड सत्यापन का कार्य शुरू किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह कार्य करने से मना कर दिया था। उनका तर्क था कि कम मानदेय मिलने के बावजूद उनके पास पहले से ही बहुत काम हैं। इसलिए वह यह कार्य करने में असमर्थ हैं। इसके बाद राशन कार्ड सत्यापन की जिम्मेदारी लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारियों को सौंपी गई। इन कर्मचारियों के पास भी पहले से कई कार्य हैं इसलिए सत्यापन कार्य कछुआ गति से चल रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 202091 है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में कार्डों की संख्या 32842 है। ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन का कार्य लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में यह कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। पहले 30 जून तक यह कार्य समाप्त करने का लक्ष्य दिया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया गया है। अब तक लगभग 65 फीसद कार्य ही पूरा हो पाया है। 10 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में 35 फीसद कार्य पूरा होना दूर की कौड़ी लग रहा है। अपात्र लोगों के राशनकार्ड खत्म करने व पात्रों को इसका अधिक से अधिक लाभ देने के लिए सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। डीएसओ दिलीप कुमार ने बताया कि शुरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था। बाद में समझाने के बाद वह मान गए। गुरुवार तक लगभग 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। सत्यापन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को तय समयावधि में यह कार्य पूरा करने के लिए बराबर निर्देश दिए जा रहे हैं। काम में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.