कंचौसी में अतिक्रमण हटाने को लगाए निशान
संवाद सूत्र, कंचौसी (औरैया): कस्बे में नहर व बंबे के किनारे अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों व दुकानो
संवाद सूत्र, कंचौसी (औरैया):
कस्बे में नहर व बंबे के किनारे अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों व दुकानों का नहर विभाग के अधिकारियों ने शासन के आदेश पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नापजोख कराकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए लोगों को खाली करने की चेतावनी दी।
कस्बे में लोगों ने नहर व बंबा के किराने वर्षों पहले मकान बना लिए थे। लोग उन मकानों में परिवार के साथ रह रहे हैं। शासन के आदेश पर गुरुवार को नहर विभाग के अधिकारी लेखपाल आदि के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने नहर व बंबा के किनारे बने मकानों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद लेखपाल ने चिह्नांकन का काम किया। इससे मकानों में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकल आए। लोगों ने अधिकारियों से चिह्नांकन क संबंध में जानकारी। इस दौरान अधिकारियों ने चिह्नित किए गए मकानों को खाली करने की चेतावनी दी। दिबियापुर नहर विभाग के मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र पाल ¨सह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नांकन किया गया है। शीघ्र ही सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।