जिपं अध्यक्ष के खिलाफ 12 सदस्यों ने खोला मोर्चा
जागरण संवाददाता, औरैया : जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए भाजपाई सक्रिय हो गए हैं।
जागरण संवाददाता, औरैया : जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए भाजपाई सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को 12 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने शपथ पत्र जिलाधिकारी को सौंपे। इस दौरान भाजपा के तीनों विधायकों भी मौजूद थे। डीएम ने प्रपत्रों की जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
पिछले कई दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ¨सह यादव के खिलाफ कई सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। गत सोमवार को जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र ¨सह चौहान और जिलाध्यक्ष व सदर विधायक रमेश दिवाकर की अगुवाई में एक गेस्ट हाउस में बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रणनीति बनाई थी। बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र ¨सह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक रमेश दिवाकर, दिबियापुर विधायक लाखन ¨सह राजपूत, बिधूना विधायक विनय शाक्य के नेतृत्व में 12 जिला पंचायत सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने को शपथ पत्र सौंपे। जिला पंचायत में कुल 23 सदस्य हैं। इस दौरान अविश्वास जताने वाले सदस्यों से शपथ पत्र पर किए गए हस्ताक्षरों की जानकारी डीएम ने खुद ली। पूरे प्रकरण की प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिला पंचायत के कुल 23 सदस्यों में 12 का एक तरफ होना जरूरी है। जिलाधिकारी जयप्रकाश सागर ने बताया कि शपथ पत्रों व पंचायत राज अधिनियम 1961 के तहत इस पर आगे कार्रवाई की जायेगी। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दीपू ¨सह, मंजू ¨सह, विश्वजीत प्रताप ¨सह सेंगर, शरद राणा, रेखा रानी, पुष्पेन्द्र कठेरिया, प्रशांत पाल, नीलम राजपूत, उमा देवी दोहरे, प्रीति, रामकांती, महेन्द्र पाल शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों ने बताया कि सभी सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष की मनमानी से परेशान हैं और उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों से असंतुष्ट हैं। इसी के चलते यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्रीराम मिश्रा, अनंग पाल ¨सह तोमर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ¨सह, विशाल शुक्ला आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी जय प्रकाश सगर ने बताया कि प्रपत्रों की जांच पूरी कर नोटिस दिया जायेगा। इसके बाद समिति बनाकर वो¨टग कराई जायेगी।
किसी के समर्थन में नहीं गए थे सदस्य
जिलाध्यक्ष व सदर विधायक रमेश दिवाकर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य किसी के समर्थन में नहीं गए थे। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ उनमें आक्रोश है। इसलिए उन्होंने डीएम के समक्ष शपथ पत्र दिये हैं। पार्टी किसे जिला पंचायत अध्यक्ष बनायेगी इसका निर्णय हाईकमान लेगा।