मौसम) हवा के चलते तापमान में एक डिग्री की आई कमी
- पूरे दिन लू की वजह से लोग रहे परेशान - वैज्ञानिकों का कहना फिर बादल छाने की संभावना जागरण सं
- पूरे दिन लू की वजह से लोग रहे परेशान
- वैज्ञानिकों का कहना फिर बादल छाने की संभावना
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में पिछले चार दिन से भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से ही फिर तेज धूप निकली। दोपहर में हवा की गति में बढ़ोत्तरी होने से कुछ राहत मिली, लेकिन लू के थपेड़े परेशान करते रहे। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान कम होने व आसमान में बादल छाने की उम्मीद है।
पिछले चार दिन से रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जो लोग घरों से निकले भी उन्हें गमछा व छतरी का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में हवा की गति में फिर बढ़ोत्तरी हो गई। इससे गर्मी का एहसास तो कुछ कम हुआ, लेकिन लू चलने की वजह से लोग फिर परेशान हुए। शाम को हवा की गति फिर धीमी पड़ गई और भीषण गर्मी का एहसास फिर होने लगा। शाम को जब धूप का प्रभाव कुछ कम होता है तब कहीं जाकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। हवा की गति दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि आर्द्रता 34 फीसद पर पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि बुधवार व गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में चार डिग्री के आसपास कमी आने की संभावना है।