भट्ठे के बंटवारे को चले लाठी-डंडे, छह घायल
संवाद सूत्र, दिबियापुर (औरैया): थाना क्षेत्र के चपौली गांव में स्थित शंकर ईंट उद्योग में हिस्से के ब
संवाद सूत्र, दिबियापुर (औरैया): थाना क्षेत्र के चपौली गांव में स्थित शंकर ईंट उद्योग में हिस्से के बंटवारे को लेकर भाई व उनके रिश्तेदारों में लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक स्कापियो भी तोड़ दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी भाई बहन की जमकर नोकझोंक होती रही। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जालौन के कुठौंद निवासी घायल बृजेन्द्र पुत्र बलराम ने थाने में बताया कि उसका एवं बहन-बहनोई सहित चार लोगों के पार्टनरशिप में चपौली में शंकर ईंट उद्योग स्थापित हुआ था। इसमें प्रत्येक की बीस-बीस प्रतिशत का हिस्सेदारी थी। कुछ समय बाद बहनोई व बहन अनुबंधन पत्र का उल्लंघन कर मनमर्जी से ईंट भट्ठा की सामग्री की बिक्री करने लगे। इससे उसे हानि हो रही थी। यह लोग ईंट भट्ठे को हड़पने के प्रयास में कई बार झगड़ा फसाद कर चुके हैं। उधर बहन किरन देवी का कहना है कि उसके भाई बृजेन्द्र ¨सह अपने साथियों के साथ दबंगई कर रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। बृजेन्द्र ¨सह ने बताया कि बहनोई भट्ठे में से ईंट ले जा रहे थे। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों व धारदार हाथियार में दोनों ओर के छह लोग घायल हुए हैं। इसमें बृजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 100 नंबर की सूचना पर थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ¨सह का कहना है कि भट्ठे में हिस्से के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।