मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप
जागरण संवाददाता, औरैया : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों व कई अन्य व्यापारियों ने मुख्य ख
जागरण संवाददाता, औरैया : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों व कई अन्य व्यापारियों ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर मानदेय की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सेम्प¨लग व खाद्य विभाग के लाइसेंस के नाम पर वह व्यापारियों से आए दिन अवैध वसूली की जाती है।
जिलाधिकारी के बालाजी को दिए प्रार्थनापत्र में व्यापारियों ने बताया कि जिला खाद्य निरीक्षक शहर में व्यापारियों से सेम्प¨लग व खाद्य विभाग के लाइसेंस के नाम पर दो साल से उनका उत्पीड़न व वसूली कर रहे हैं। नगर व जनपद के फुटकर व थोक विक्रेताओं ने इस वसूली से त्रस्त होकर एक माह पूर्व ही इसका विरोध किया था। आरोप है कि खाद्य विभाग के लाइसेंस के नाम पर फुटकर व्यापारियों से दो हजार रुपये व थोक व्यापारियों से पांच हजार रुपये रिश्वत जबरन वसूल कर रहे हैं। जो व्यापारी इसे देने से इंकार कर देते हैं। उनका कई तरीके से शोषण किया जाता है। व्यापारियों का कहना है कि वह उच्चाधिकारियों का नाम लेकर चाट का ठेला लगाने वाले गरीब लोगों से भी वसूली करते हैं। गुटखा, तंबाकू बेचने वाले एक दुकानदार ने भी उन पर वसूली का आरोप लगाया। व्यापारियों ने मामले की जांच कराकर उनका उत्पीड़न रोकने तथा आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने आरोपों का खंडन करते हुए इसे निराधार बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाया जाएगा।