Move to Jagran APP

यमुना घाट पर एक और रामझरोखा की उठी मांग

जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के पोरवाल धर्मशाला में एक विचित्र पहल की बैठक सोमवार को हुई। इसमें यमुन

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM (IST)
यमुना घाट पर एक और 
रामझरोखा की उठी मांग
यमुना घाट पर एक और रामझरोखा की उठी मांग

जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के पोरवाल धर्मशाला में एक विचित्र पहल की बैठक सोमवार को हुई। इसमें यमुना घाट पर एक और रामझरोखा बनवाए जाने की मांग उठाई गई। घाट के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कई ¨बदुओं पर भी चर्चा हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि विचित्र पहल नवरात्र के बाद से यमुना घाट की सफाई अभियान का 52वां चरण शुरू करेगा।

loksabha election banner

डा. गुरु प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अप्रैल से यमुना घाट सफाई अभियान की शुरुआत होगी। संगठन द्वारा जनहित में चलाये जा रहे कार्यों की प्रगति व प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गयी। संयोजक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि यमुना घाट सफाई अभियान को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए नगर की समस्त समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों, एसोसिएशन, समितियों व समस्त व्यापार मंडलों को सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हर रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलने वाले प्रत्येक अभियान में किसी न किसी संगठन की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। संगठन के संरक्षक ज्ञान सक्सेना, बृजेन्द्र गुप्ता गुड्डू, डा. एसएस परिहार, डा. योगश विश्नोई ने कहा कि वाटर लेवल डाउन होने से आरटीजन पाइप का पानी बहुत कम हो गया है। वहां पर एक हैण्डपम्प लगवाया जाये। हरीनारायन अग्रवाल, शशी गुप्ता, डा. प्रेमचन्द्र, दौलत कुशवाह, अभिषेक पोरवाल व संजीव गुप्ता ने कहा कि यमुना घाट पर दुर्घटना बाहुल्य मोड़ पर इंटरला¨कग सड़क की जरूरत है ताकि रास्ता चैड़ा बना रहे। भीमसेन सक्सेना, प्रशान्त पोरवाल, अभिषेक गोयल, सूरज लक्षकार, अनिल तिवारी, कुलदीप सोनी, कपिल गुप्ता, दीपक विश्नोई आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.