कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव¨लग महोत्सव
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के पुराने नुमाइश मैदान पर आयोजित होने वाले सवा करोड़ शिव¨लग महोत्सव कार्
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के पुराने नुमाइश मैदान पर आयोजित होने वाले सवा करोड़ शिव¨लग महोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यह आयोजन 9 अप्रैल तक चलेगा। इसमें श्रीमद् भागवत कथा, शिव महापुराण और महारुद्र यज्ञ भी कराया जाएगा।
रविवार को कलश यात्रा की शुरुआत शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर से हुई। कलश यात्रा कानपुर रोड, दिबियापुर रोड होते हुए शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में पहुंची। यहां पर पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम स्थल पर कलश यात्रा पहुंची। इस बीच कलश यात्रा का शहर में लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। आचार्य योगीराज महाराज द्वारा शिव¨लग की स्थापना करा भागवत कथा के प्रवचन दिए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से कार्यक्रमों का आयोजन होगा।