महिलाओं व युवाओं से की जुड़ने की कोशिश
जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद ¨डपल यादव को देखने व सुनने को महिलाओ
जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद ¨डपल यादव को देखने व सुनने को महिलाओं के साथ युवाओं में खासा उत्साह रहा। उन्होंने महिलाओं व युवाओं के हित की कई बातें भी कीं। उन्होंने सवाल किया कि कितने लोगों को गैस चूल्हा मिला। लेकिन हम सरकार बनने पर सभी गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर जरूर देंगे। एक करोड़ महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। पुलिस में एक लाख भर्तियां की जाएंगी।
सांसद ¨डपल यादव की सभा में महिलाओं व युवाओं की खासी भीड़ रही। उन्हें देखने व सुनने को छतों व पेड़ों पर खासी संख्या में लोग डटे रहे। उन्होंने सभी से बिधूना प्रत्याशी दिनेश वर्मा को वोट देने के साथ अखिलेश के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा। उन्होंने 108 एंबुलेंस, यूपी 100 की बात करने के साथ मवेशियों के इलाज को एंबुलेंस चलाने का भरोसा दिया। लखनऊ में मैट्रो चलाने व प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछाने का भी उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में बनाई गई सड़कों का भी हवाला दिया। इसमें फफूंद-औरैया व दिबियापुर-औरैया मार्ग का नाम लिया। कहा कि हमने सीसी सड़कें बनवाई हैं। क्योंकि अखिलेश इंजीनियर हैं। उन्हें मालूम है कि कौन सी सड़क बेहतर रहेगी और आम लोगों अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने नोटबंदी के दौरान जमा पूंजी बैंकों में जाने का जिक्र कर महिलाओं से जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा अपने बेटे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए वह वोट डालने जरूर जाएं। इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ¨सह यादव, रचना ¨सह आदि उपस्थित रहीं।
फिर कांग्रेसी नहीं दिखा
¨डपल की सभा में बैनर पर तो कांग्रेस का हाथ नजर आ रहा था। लेकिन इसके अलावा कहीं भी कांग्रेस का झंडा नहीं दिखा। विनोद यादव कक्का को छोड़कर कोई कांग्रेसी भी नहीं रहा। न ही कांग्रेस की ज्यादा चर्चा हुई।