गठबंधन पर सवाल करने वाले तो मनाते है रक्षाबंधन
जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद ¨डपल यादव ने सहार में भाजपा व बसपा प
जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद ¨डपल यादव ने सहार में भाजपा व बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे गठबंधन पर सवाल करने वाले तो प्रत्येक चुनाव के बाद रक्षाबंधन मनाते हैं। बसपा की टांग भाजपा से जुड़ी है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। उनके लिए सरकारी नौकरी में आयु सीमा समाप्त की जाएगी। सपा में साजिश का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही अखिलेश के पास साइकिल बची है। उन्होंने सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए शिक्षा, रोजगार व किसानों के हित की बात की।
सांसद ¨डपल यादव ने सहार में बिधूना विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी दिनेश वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि जो आपने 2014 में गलती की उसे मत दोहराना। भाजपा के 70 सांसद यूपी से गए। तीन साल में उन्होंने कुछ नहीं किया। उन सभी ने गांव गोद लिए थे। उन गांवों की क्या हालत है, यह सब जानते हैं। सपा सरकार ने सभी का विकास कराया है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। भाजपा का नाम लिए बिना ¨डपल ने कहा कि वह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। मध्य प्रदेश व गुजरात में जाकर देखो वहां कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। वह मन की बात करते हैं, लेकिन जमीन की बात नहीं करते हैं। एक ने पूरे देश को लाइन में लगवा दिया और दूसरे ने हाथियों को लाइन से खड़ा कर दिया। मेहनत की कमाई किसानों से बैंकों में जमा करा ली। अब किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा करते हैं। लेकिन अभी तक किया कुछ नहीं। सपा सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ¨डपल ने कहा कि नेताजी ने एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के समय उसे दो साल में बनाने का समय दिया था। नेताजी की प्रेरणा से ही उसे दो साल में पूरा किया गया। एक्सप्रेस वे के किनारे मंडियां बनाने व शिक्षा के लिए अच्छे इंस्टीट्यूट खोलने की बात कही। कक्षा पांच की छात्राओं को साइकिल देने, प्राथमिक शिक्षा में सुधार व रोजगार के लिए काम करने का लोगों को भरोसा दिया। एक लाख पुलिस कर्मियों की सीधी भर्ती, गंभीर बीमारी का मुफ्त में इलाज और गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने का उन्होंने भाषण में उल्लेख किया।