ईवीएम तैयारी का डीएम ने लिया जायजा
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलाधिकारी के बाला जी ने सुबह मंडी समिति में तैयार की जा रही ईवीएम का जायजा
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलाधिकारी के बाला जी ने सुबह मंडी समिति में तैयार की जा रही ईवीएम का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम में बैलेट पेपर सही से लगाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। साथ ही कहा कि मशीन बंद करते समय ध्यान रखा जाए कि वह सही बंद हो जाए। यदि कोई कमी रहती है तो तत्काल इंजीनियर को बुलाकर उसे सही कराया जाए।
शहर की मंडी समिति स्थित एक गोदाम में मतदान के लिए ईवीएम तैयार की जा रही हैं। उसमें बैलेट पेपर लगाने के बाद उसे बंद किया जा रहा है। जिलाधिकारी सुबह मंडी समिति पहुंच गए। वहां उन्होंने ईवीएम के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। कहा कि सभी मशीने सही बंद की जाएं। कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कभी-कभी सही से बंद न होने पर उसमें लाल लाइट जलती रहती है। इससे लोगों को मशीन खराब होने की शंका रहती है। इससे यह ध्यान रखा जाए कि लाल लाइट जलती नहीं रहनी चाहिए। यदि मशीन में कोई कमी है तो उसे इंजीनियर से तुरंत सही कराया जाए। उन्होंने कर्मचारियों से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया।