Move to Jagran APP

'न सपा न भ्रष्टाचार शिरोमणि की, सरकार बनेगी भाजपा की'

जागरण संवाददाता, औरैया : केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दिबियापुर की मंडी समिति में जनसभा को संबो

By Edited By: Published: Tue, 14 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 01:00 AM (IST)
'न सपा न भ्रष्टाचार शिरोमणि 
की, सरकार बनेगी भाजपा की'
'न सपा न भ्रष्टाचार शिरोमणि की, सरकार बनेगी भाजपा की'

जागरण संवाददाता, औरैया :

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दिबियापुर की मंडी समिति में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब न सपा, न कांग्रेस और न ही भ्रष्टाचार की शिरोमणि बसपा की सरकार बनेगी। परिवर्तन की लहर चल रही है। अब सिर्फ भाजपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी। जनता बहुबलियों, खनन व भूमाफिया को बचाने वाली सरकार से परेशान हो चुकी है। उन्होंने सपा की कलह पर कहा कि परिवार में लड़ाई भ्रष्टाचार की कमाई को लेकर शुरू हुई। कांग्रेस ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन किया। हारे हुए दिमाग से किए गए गठबंधन को कभी सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने अपने 27 मिनट के भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

केंद्र सरकार में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने दिबियापुर प्रत्याशी लाखन ¨सह राजपूत व बिधूना प्रत्याशी विनय शाक्य के समर्थन सभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने सबसे अधिक प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला। किसी बहुसंख्यक की बेटी के साथ दुराचार की रिपोर्ट इस सरकार में नहीं लिखी गई। रिपोर्ट लिखाने की मांग करने पर पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा लिखा दिया गया। उन्होंने कैराना व दादरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सरकार में दंगे हुए हैं। वह आरोप दूसरे पर लगाते रहे। लेकिन कोर्ट ने सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं कि काम बोलता है। लेकिन यहां तो मंत्री बोलता और जला डालने की धमकी देता है। प्रधानों को धमकाया जाता है। यह सरकार आम आदमी को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। एक परिवार का सरकार पर कब्जा रहा। बेटे ने कुर्सी के लिए पिताजी को किनारे कर दिया। उनकी पीड़ा देखकर दुख होता है। लोग कहते हैं यह प्रायोजित गेम था। लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। लोहिया गैर कांग्रेसीवादी थे। इन समाजवादियों ने कांग्रेस से ही गठबंधन कर लिया। कांग्रेस ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए अखिलेश से हाथ मिला लिया। केंद्रीय मंत्री ने अपनी सरकार की फसल बीमा, उज्ज्वला और मुद्रा योजना के बारे में बताया। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार के धन देने की बात का भी उल्लेख किया। प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने और गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान होने का भरोसा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.