2.69 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ मुंसिफ कोर्ट
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया): दो करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से काफी समय से पहले मुंसिफ कोर्ट बनकर तैय
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया): दो करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से काफी समय से पहले मुंसिफ कोर्ट बनकर तैयार हो गया था। दस माह बीतने के बाद भी इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व एसोसिएशन के सदस्यों ने चुनाव समाप्त होने के बाद इसके लोकार्पण का भरोसा दिलाया है।
तहसील भवन के सामने मुंसिफ कोर्ट सिविल जज जूनियर डिवीजन के भवन के लिए भूमि का चयन किया गया था। यहां पर तत्कालीन बार अध्यक्ष एडवोकेट राम किशोर शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पहल कर इसका निर्माण कराया था। अधिवक्ताओं की पहल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्याय मूर्ति ने दो करोड़ 69 लाख रुपये की धनराशि इसके निर्माण के लिए स्वीकृत कर दी थी। इसके निर्माण के लिए 2013 में भूमि पूजन कराया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत मिल गई। दस माह पूर्व न्यायालय भवन बन कर तैयार हो गया, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हुआ है। इसके लोकार्पण के लिए तत्कालीन बार अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप ¨सह सहित कई अधिवक्ताओं द्वारा प्रयास किया गया। इसके बावजूद इसका लोकार्पण नहीं हुआ। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुरारी लाल यादव भी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप ¨सह, महामंत्री गंभीर ¨सह, नवीन तिवारी, विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला आदि ने बताया कि आचार संहिता के कारण इसका लोकार्पण रुक गया है। आचार संहिता हटते ही भवन का लोकार्पण कराने का प्रयास किया जाएगा।