हाइवे किनारे वाल पें¨टग पर ही नहीं जिम्मेदारों की नजर
संवाद सूत्र, मुरादगंज : चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अफसर आचार संहिता का पालन कराने के दावे जरूर कर रहे ह
संवाद सूत्र, मुरादगंज : चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अफसर आचार संहिता का पालन कराने के दावे जरूर कर रहे हैं, लेकिन कई जगह अभी भी उनकी नजर नहीं पहुंच पा रही है। क्षेत्र के गांव फतेहपुर स्थित जूनियर व प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी पर बनी चुनावी वाल पें¨टग अभी भी जस की तस है।
धीरे-धीरे विधानसभा निर्वाचन की प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। आदर्श आचार संहिता लागू हुए करीब एक पखवारा होने को है। इसके बावजूद अभी भी कई जगह आचार संहिता का उल्लंघन धड़ल्ले से हो रहा है। देहाती इलाके में अभी भी झंडे व पम्पलेट लगे हैं जिनके जरिए प्रचार हो रहा है। गांव फतेहपुर स्थित विद्यालय की दीवार पर बनी एक पार्टी की वाल पें¨टग प्रशासन की कवायद को मुंह चिढ़ा रही है। दीवार पर और भी कई दलों के चुनाव चिह्न अंकित हैं। क्षेत्रीय लोगों ने वाल पें¨टग पुतवाए जाने की मांग की है। रुरूगंज क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी वाल पें¨टग बदस्तूर बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में होर्डिंग व पोस्टर भी लगे हुए हैं जिन पर अभी तक प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है। वहीं कंचौसी के रेलवे स्टेशन पर कई राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंगें लगी हुई हैं। कस्बे में भी कई जगह भाजपा, बसपा आदि पार्टी के लोगों की होर्डिंगें प्रशासन की खिल्ली उड़ाती दिख रही हैं।