केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, दिबियापुर : कस्बे के वार्ड राणा नगर में भारतीय जनता पार्टी बूथ इकाई की बैठक में पदाधिका
संवाद सूत्र, दिबियापुर : कस्बे के वार्ड राणा नगर में भारतीय जनता पार्टी बूथ इकाई की बैठक में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एवं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।
औरैया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अवधेश शुक्ल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। सेक्टर प्रभारी अर¨वद पोरवाल ने कहा कि भाजपा का हर बूथ पूरी तौर से मजबूत है, लेकिन हम सभी को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। युवा भाजपा नेता असित पांडेय ने कहा कि भाजपा संगठन प्रधान पार्टी है। प्रत्याशी कोई भी हो, हम उसको विधानसभा पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी कुलदीप पोरवाल को राणा नगर बूथ अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार ¨सह चौहान को बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान मनीष राजपूत, रवि प्रकाश तिवारी, रामादीन, रजत दुबे, विशुन दयाल पोरवाल, अनिरुद्ध ¨सह भदौरिया, राहुल प्रजापति, सर्वेश सक्सेना आदि को बूथ इकाइयों के दायित्व सौंपे गए।