बदला हुआ मौसम आलू व सरसों की फसल के लिए घातक
जागरण संवाददाता, औरैया : पिछले चार दिन से बदला हुआ मौसम आलू व सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह है। पाला
जागरण संवाददाता, औरैया : पिछले चार दिन से बदला हुआ मौसम आलू व सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह है। पाला पड़ने से आलू व सरसों की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अरहर की फसल को भी नुकसान हुआ है। केवल गेहूं व बेझर की फसल के लिए यह मौसम ठीक है।
रात के समय पड़ने वाला पाला फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहा है। सर्वाधिक नुकसान सरसों व आलू की फसल को हो रहा है। पाले से आलू में तमाम रोग लग रहे हैं। सरसों की फसल भी पाला पड़ने से खराब होने की कगार पर पहुंच रही है। सर्वाधिक नुकसान सब्जी उत्पादक किसानों को उठाना पड़ रहा है। इस समय टमाटर व बैगन आदि की फसलों पर पाले का असर दिखाई दे रहा है। पाले की वजह से कीटों का हमला भी सब्जी की फसलों पर हो जाता है। किसानों द्वारा कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। बैगन की फसल पर भी कीटों का जबरदस्त हमला है। किसानों का कहना है कि कीटनाशक के बावजूद इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। सर्दी व पाले के चलते गेहूं की फसल अच्छी होती जा रही है। जिस गेहूं की फसल में ¨सचाई हो चुकी है, उसमें अब खाद डाली जा रही है। इससे यह मौसम गेहूं के लिए फायदेबंद साबित हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि पाले के चलते सरसों व अरहर की फसल को नुकसान हुआ है, लेकिन अभी अपने क्षेत्र में पाला अधिक नहीं पड़ा है। इससे जनपद की फसलों पर मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से कहा कि सब्जी की फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करें, जिससे कीटों का हमला न हो सके।