मिट्टी के स्वास्थ्य का रखे ध्यान ज्यादा तो उत्पादन पाए किसान
औरैया, जागरण संवाददाता : विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा प
औरैया, जागरण संवाददाता : विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने की सलाह दी गई। पूर्व रबी अभियान के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कृषि प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।
सांसद प्रतिनिधि प्रेम कुमार गुप्ता व उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विभिन्न स्टाल का निरीक्षण करने के बाद मृदा स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। केंद्र के वैज्ञानिक डा. अनंत कुमार ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य का ध्यान रख कर किसान पैदावार बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सेवाएं ली जा सकती हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह ने रबी की फसलों की जानकारी दी। मौसम के हिसाब से फसलों के चयन के बारे में भी उन्होंने विस्तार से बताया। उद्यान वैज्ञानिक डा. इन्द्रपाल ¨सह ने सर्दियों में पैदा की जाने वाली सब्जियों की गुणवत्ता सुधार के गुर बताए। पशु चिकित्सा अधिकारी भाग्यनगर डा. बृज बिहारी ने ठंडे मौसम में पशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ बृज विकास ¨सह ने मृदा सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने गृह वाटिका व दैनिक हरी सब्जियों के उत्पादन की शिक्षा दी। कार्यक्रम में 100 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। पांच सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे। मुख्य सलाहकार हरपाल ¨सह ने किसानों से केंद्र पर आकर कृषि संबंधी जानकारियां हासिल करने की सलाह दी।