सब्जी की फसलें बरबाद होने का डर
औरैया, जागरण संवाददाता : नोटबंदी के बाद फसलों के सही भाव न मिलने से परेशान किसानों को कोहरे ने और ¨च
औरैया, जागरण संवाददाता : नोटबंदी के बाद फसलों के सही भाव न मिलने से परेशान किसानों को कोहरे ने और ¨चता में डाल दिया है। चार दिन और ऐसा ही मौसम रहा तो सब्जी की फसलें खराब होने लगेंगी। सरसों, अरहर, चना व आलू की खेती भी प्रभावित होगी। पलेवा किए गए खेत बुआई के लिए देर से तैयार हो सकेंगे। दूध का उत्पादन घटेगा। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पिछले चार दिन से घना कोहरा हो रहा है। इस बीच शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप हुई। उसके बाद फिर घना कोहरा छा गया था। शनिवार को भी धूप नहीं निकली। कोहरे से सबसे अधिक सब्जी की फसलें तबाह होने का डर है। अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय के एग्रीकल्चर इकॉनमी के प्रो. अर¨वद कुमार दुबे बताते हैं कि यदि लगातार आठ दिन ऐसा मौसम बना रहा तो आलू की फसल में झुलसा लगना शुरू हो जाएगा। रोशनी न मिलने से सब्जी की फसलें भी खराब होने लगेंगी। जिन फसलों में इन दिनों फूल आया है। उनके लिए भी कोहरा खतरनाक है। सरसों, चना व अरहर इन दिनों फूल पर है। इनका फूल खराब हो जाएगा। इससे उत्पादन घटेगा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। दूधारू पशुओं के लिए भी कोहरा ठीक नहीं है। करीब बीस प्रतिशत दूध उत्पादन कम हो जाएगा।