युवक ने फांसी लगाकर दी जान
औरैया, जागरण संवाददाता : थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका
औरैया, जागरण संवाददाता : थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पेड़ के नीचे एक बैग रखा मिला। उसमें मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। वह जनपद मैनपुरी का रहने वाला था।
मैनपुरी थाना बेबर के गांव नगला कंज देवर्निया निवासी राजकिशोर यादव के 30 वर्षीय बेटे जसवंत ¨सह की ससुराल सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भगत में श्यामसुंदर ¨सह यादव के घर है। उसकी पत्नी सुनीता इन दिनों अपने मायके में ही है। बेटी मन्नू की तबियत खराब होने पर वह 28 दिसंबर को पुरवा भगत आया था। वहां से वह उसे दवा दिलाने कानपुर गया था। गुरुवार सुबह लोगों ने उसका शव बेला थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के पास सड़क किनारे आम के पेड़ पर लटका देखा। पेड़ के नीचे बैग पड़ा था। पास में ही सड़क पर बाइक खड़ी थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ सुभाष अत्री व सहार चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंच शव को उतरवाया। उसकी जेब से दो मोबाइल व पर्स बरामद हुआ। पर्स में 110 रुपये व एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि उसकी मौत के बाद उसके माता पिता को परेशान न किया जाए। इसके अलावा परिवार से जुड़ी कुछ गंभीर बातें भी लिखी हैं। उन्हीं के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी। उसके बैग से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई। उसकी ससुराल में भी दो दिसंबर को एक शादी समारोह है। सूचना पर जसवंत के परिजन व ससुरालीजन पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला खुदकशी का है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। इसके बाद भी मामले की जांच की जा रही है।