दीपावली की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
औरैया, जागरण संवाददाता : दीपावली के त्योहार में अब मात्र पांच दिन ही शेष रह गये हैं। ऐसे में बाजारों
औरैया, जागरण संवाददाता : दीपावली के त्योहार में अब मात्र पांच दिन ही शेष रह गये हैं। ऐसे में बाजारों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गयी है। शहर के सदर बाजार होमगंज व लेडीज मार्केट में अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। विरोध के चलते इस बार ग्राहक चीनी सामान की खरीददारी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में चीनी सामान की दुकानों पर सन्नाटा देखा गया। मिट्टी के दियों की बिक्री इस बार बार अच्छी खासी हो रही है। बाजार में दुकानदारों ने रेडीमेड दिये भी मंगवाये हैं। जिनकी ओर महिलाएं व युवतियां आकर्षक हो रही हैं।
ग्राहकों की संख्या व दुकानों की सजावट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाजार पर दीपावली के लिए कितना कुछ है। जरूरत की हर सामग्री यहां उपलब्ध है। कपड़ों से लेकर खान पान, सजावट, दीपावली पूजन सामग्री तथा गिफ्ट आइटम से दुकानों के बाहर भी रौनक बनी हुई है। यहां खरीददारी करने पहुंची रेखा का कहा दीपावली नजदीक आते बाजार भीड़ बढ़ने लगी है। इसके अलावा शहर में दीपक, मूर्तियां व अन्य सामान बेचने वालों ने डेरे डाल लिए हैं। त्योहार नजदीक है ऐसे में सभी इस त्योहार को अपने-अपने ढंग से मनाने का प्रयास कर रहे हैं। चीन के सामान के विरोध के चलते इस बार मिट्टी के बर्तन व दीपक बनाने वाले लोगों को खासी उम्मीद है। उन्होंने दियों का भारी स्टाक कर लिया है। चाइनीज सामान के विरोध के चलते इस बार दुकानों पर कई देशी आईटम भी मौजूद हैं।