हाईकमान की गुटबाजी पर बयानबाजी से बच रहे सपाई
औरैया, जागरण संवाददाता : सैफई घराने में घमासान के बाद जनपद के सपा नेता तो मौन हो गए हैं। लेकिन पार्ट
औरैया, जागरण संवाददाता : सैफई घराने में घमासान के बाद जनपद के सपा नेता तो मौन हो गए हैं। लेकिन पार्टी की हर गतिविधि और बयानबाजी पर नजर लगाए हुए हैं। वहीं विपक्षी दलों के नेता इस घमासान के बाद से काफी उत्साहित हैं। अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर लगाए हैं। लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
पिछले दो दिनों से सपा में घमासान के चलते अधिकांश सपा नेता लखनऊ में डेरा जमाए हैं। जो जनपद में हैं,वह घर से नहीं निकल रहे हैं। फोन पर भी बात करने से बच रहे हैं। जनपद में पार्टी के तीनों विधायक सपा के हैं। तीनों विधायकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो लखनऊ की बैठक में शामिल होने की बात कहते रहे। बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लोग जनपद के विभिन्न स्थानों पर लोगों को सपा की कलह की वजह अपने अपने तरीके से बता रहे हैं। अधिकांश अधिकारी सपा की कलह पर पूरी टकटकी लगाए हैं। लेकिन एक अधिकारी ने अपना दर्द बयां कर दिया कि उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है इससे वह अपने मूल पद का काम सही से नहीं कर पा रहे हैं।