Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत

अछल्दा (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव हनभन्तपुर में मंगलवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा न

By Edited By: Published: Tue, 18 Oct 2016 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 07:41 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत

अछल्दा (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव हनभन्तपुर में मंगलवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का गांव में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। कलश यात्रा समाप्त के बाद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

loksabha election banner

भागवत पंडाल से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा में सबसे आगे परीक्षित रामेश्वर दयाल यादव व मारग श्री सिर पर पोथी रख कर चल रहे थे। वहीं इसके पीछे बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं पीत वस्त्र धारण किए हुए कलश सिर पर रखे हुए चल रही थी। महिलाओं द्वारा मंगल गीत भी गाए गए। गांव के युवा भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद आयोजन स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्यों ने कलशों की स्थापना कराई। इसके बाद आचार्य पं. दुर्गेश नंदन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी पुराणों व उपनिषदों का निचोड़ है। इसके श्रवण मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते है। आयोजक प्रताप ¨सह यादव, सर्वेश पाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक कथा होगी। कथा का समापन चौबीस अक्टूबर को होगा।

तीन दिवसीय उर्स आज से

अछल्दा : ¨हदू मुस्लिम एकता का प्रतीक हजरत सैयद मुहम्मद शाह बाबा की दरगाह पर 33वां तीन दिवसीय उर्स आदर्श इंटर कालेज के सामने 19 अक्टूबर बुधवार से शुरू होगा। आयोजकों ने बताया कि 19 अक्टूबर को तकरीर का आयोजन शाम को होगा। 20 व 21 अक्टूबर की रात कव्वाली का प्रोग्राम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.