महिला से दुष्कर्म, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर निवासी एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर निवासी एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश में पुलिस जुटी है।
करमपुर निवासी महिला का कहना है कि गत दिवस वह खेतों की ओर गई थी। वहां दो आरोपियों ने दबोच लिया। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लला शुक्ला व धीरू चतुर्वेदी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामला दर्ज कर ने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लला को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाल सुधाकर मिश्र ने बताया कि जांच में मिले तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।