परिवर्तन यात्रा की तैयारियों के लिए सौंपे दायित्व
औरैया, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा का जनपद में स्वागत और प्रव
औरैया, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा का जनपद में स्वागत और प्रवास के दौरान जनसभा में भीड़ एकत्र करने के लिए बैठक की गई। इसमें यात्रा संयोजक विनोद दुबे ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
जनपद में परिवर्तन यात्रा के संयोजक विनोद दुबे व सहसयोंजक गिरीश तिवारी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें परिवर्तन यात्रा की जिम्मेदारियां दीं। इसमें विधानसभा संयोजक औरैया के लिए आदित्य चतुर्वेदी, दिबियापुर के लिए कौशल राजपूत व विधूना के लिए गोविन्द ¨सह भदौरिया को बनाया गया। इसी प्रकार मण्डल अध्यक्ष के लिए औरैया नगर कृष्णचन्द्र साबरन, औरैया देहात राहुल शुक्ला व संजय राठौर, मुरादगंज विशम्भर ¨सह सेंगर, अजीतमल आशाराम राजपूत व विनोद शुक्ला, फफूंद प्रमोद तिवारी व रामजी मिश्रा, अछल्दा अवनीश ठाकुर व राजू ¨सह वंशी, दिबियापुर सर्वेश ¨सह भदौरिया व विनायक राव शाक्य, विधूना लाल ¨सह सेंगर, एरवाकटरा रोहित तिवारी, को बनाया गया। जबकि सहार से नवनीत राजपूत, जितेन्द्र ¨सह परिहार व डा. विनोद त्रिपाठी को बनाया गया। परिवर्तन यात्रा में अलग-अलग कार्यों के लिए दायित्वों का वितरण करते हुये विनोद दुबे ने कहा कि सभी लोग अभी से अपने दायित्वों की पूर्ती के लिए जुट जाएं। वाहन प्रमुख के लिए प्रेम गुप्ता व आशाराम राजपूत को चुना गया, जब कि भोजन व्यवस्था रजनीश पाण्डेय संभालेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीकांत पाठक, कृष्ण चन्द्र साबरन, संजय राठौर, मुकेश कोरी, किशन चन्द्र आदि रहे।