छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के भियांपुर गांव निवासी इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर ज
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के भियांपुर गांव निवासी इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह उस समय घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
भियांपुर निवासी दीक्षा पुत्री आशुतोष जनता इंटर कालेज ककोर में कक्षा 12 की छात्र थी। शनिवार को घर में अकेली थी। उसके माता -पिता बाहर गए हुए थे। वहीं बहन को¨चग पढ़ने गई थी। को¨चग पढ़ कर लौटने पर जब उसने अपनी बहन को कमरे में लटका पाया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश यादव ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
दिबियापुर : शनिवार को बैसुन्धरा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। मिथुन कुमार पुत्र भीमसेन निवासी फतेह ¨सह पुरवा बाइक लेकर दिबियापुर आ रहे थे। तभी दूसरी बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।