एक नजर
बिक रहा मिलावटी तेल फफूंद : कस्बे में मिलावटी तेल का धंधा तेजी से चल रहा है। सरसों तेल में मिलावट
बिक रहा मिलावटी तेल
फफूंद : कस्बे में मिलावटी तेल का धंधा तेजी से चल रहा है। सरसों तेल में मिलावट से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बताया जाता है कि सरसों तेल पाम आयल मिलाकर बेंचा जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की।
बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
फफूंद : कस्बा के एक्सिस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की। उप प्रधानाचार्य ऋषभ पोरवाल, सोनू राजावत, निशांत मिश्र, रूमान सिद्दीकी मौजूद थे।
रामलीला स्मारिका का लोकार्पण आज
औरैया : फूलगंज रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला के इतिहास पर आधारित रामलीला कमेटी एक विहंगावलोकन का लोकार्पण रविवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम गोपाल वाटिका में शाम 5 बजे से होगा। संरक्षक शंकर दयाल शुक्ल, अध्यक्ष आनंद दुबे, अवधेश मिश्र आदि ने लोगों से भागीदारी को कहा है।