सुबह बादल दोपहर में निकली तेज धूप
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद में बारिश की स्थिति अभी भी सुधरी नहीं है। शुक्रवार को सुबह के समय आ
औरैया, जागरण संवाददाता :
जनपद में बारिश की स्थिति अभी भी सुधरी नहीं है। शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में बादल छंटने के साथ निकली तेज धूप से लोग परेशान रहे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब पांच अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में किसानों के लिए फिर परेशान होने की बारी आ गई है।
जनपद में रविवार व बुधवार को हुई तेज बारिश का असर कुछ क्षेत्रों में नहीं दिखाई दिया। औरैया ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं जहां पर दो दिन हुई तेज बारिश का असर नहीं दिखाई दिया। वहां पर दोनों दिन बूंदाबांदी तक ही मामला सीमित रहा। इससे नहरों से किसान ¨सचाई करने को मजबूर हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बुधवार को चौबीस घंटे में 14 एमएम बारिश होने की बात कही थी। गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर तक आसमान में घने काले बादल बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि उमस में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। इससे यह लगने लगा था कि बारिश होने की संभावना है। इसके बावजूद जनपद में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। दोपहर में बादल छंटने के साथ ही तेज धूप निकल आई। इससे गर्मी में भी और बढ़ोत्तरी हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि आर्द्रता 55 फीसद के आस पास पहुंच गई है।
मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि फिलहाल पांच अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल की ¨सचाई लगातार करते रहें। जिससे उनकी फसलों को नुकसान न पहुंचने पाए।