Move to Jagran APP

यातायात का संचालन सही न होने से शहर में लगता जाम

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के यातायात का संचालन सही न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रमुख

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)
यातायात का संचालन सही न होने से शहर में लगता जाम

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के यातायात का संचालन सही न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों का प्रवेश निश्चित समय के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। जिससे बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न होने पाए।

loksabha election banner

शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तौर से बेपटरी है। शहर की प्रमुख सड़कों पर नो इंट्री की व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन द्वारा लागू की गई है। यह व्यवस्था यातायात पुलिस के लिए कमाऊ नीति बनी हुई है। नो इंट्री के समय भी महत्वपूर्ण रोडों पर भी भारी वाहन दौड़ते देखे जा सकते हैं। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाजार गोशाला रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए वन वे व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत गोशाला रोड व फूलमती मार्केट में आने वाले वाहन दिबियापुर रोड से होकर बाजार में प्रवेश करेंगे। जबकि इटावा रोड से होकर बाहर निकल जाएंगे। यह व्यवस्था लागू होने के बाद एक माह तक तो ठीक रही, लेकिन इसके बाद यातायात पुलिस की तैनाती हटते ही फिर जस की तस हो गई और वाहन दोनों तरफ से प्रवेश करने लगे। इससे फिर जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। यही हाल सदर मार्केट का है। जहां पर बाजार के समय चार पहिया वाहन बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं। जिससे इस बाजार में भी जाम की स्थिति दिखाई देती है। संकट मोचन मार्ग पर तो स्थिति यह है कि चार पहिया छोटा वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी कारों से इस मार्ग पर आते जाते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बाजारों में लगने वाले जाम से शहर वासी पूरे दिन जूझने को मजबूर होते हैं। वहीं संचालन का दायित्व संभाले कर्मचारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक माया यादव का कहना है कि नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। यातायात को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.