Move to Jagran APP

देर रात तक रही कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

औरैया, जागरण संवाददाता : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। खासतौ

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM (IST)
देर रात तक रही कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

औरैया, जागरण संवाददाता : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। खासतौर से मंदिर व थाना कोतवाली में भक्तों ने शानदार श्रंगार व सजावट कर जन्मोत्सव मनाया। रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के बाद देर तक भजन कीर्तन होते रहे।

loksabha election banner

स्थानीय कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की मौजूदगी में कानपुर की संगीत पार्टी ने प्रस्तुतियां दीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ। स्थानीय गायक दिव्यांशु त्रिवेदी के गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों र्किमयों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दीं। अजीतमल कोतवाली में भव्य झांकी सजाई गई। महंत गणेश दास, महेश ¨सह सेंगर, मुन्ना लाल ने जन्मोत्सव कराया। शीतला माता मंदिर,शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, राम जानकी मंदिर, में आयोजनों की धूम रही। औरैया के राधाकृष्ण मंदिर में भव्य श्रंगार हुआ। भूतेश्वर, सत्तेश्वर, फूलमती मंदिर,मिथलेश मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर में भजन कीर्तन के बीच नंद गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। दिबियापुर में गेल स्थित सर्वेश्वर मंदिर को शानदार ढंग से सजाया गया। बिधूना,बेला,सहार, सहायल, कंचौसी, फफूंद के मंदिरों में आयोजन हुए।

कान्हा की ससुराल में विशेष उल्लास

एरवाकटरा : क्षेत्र के गांव कुदरकोट को द्वापर में कुंदनपुर कहा जाता था। यहां के राजा भीष्मक थे। जिनकी पुत्री का नाम रुक्मिणी था। रुक्मिणी का मायका होने के चलते इसे भगवान कृष्ण की ससुराल माना जाता है। इसी के चलते जन्माष्टमी पर यहां विशेष धूमधाम रहती है। बताया जाता है कि यहां स्थित मंदिर से ही रुक्मिणी को भगवान अपने साथ ले गए थे। जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गए। भगवान की रथयात्रा निकाली गई। लोगों ने नाच गाकर जन्मोत्सव मनाया। यहां थाना परिसर में भी इंस्पेक्टर अम्बरीश यादव, समरजीत यादव की देखरेख में आयोजन हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.