छेड़छाड़ से रोका तो दी धमकी
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पातेपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जा
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पातेपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव पातेपुर निवासी महिला का कहना है कि गुरुवार सुबह वह सड़क की ओर जा रही थी, तभी दो लोगों ने अभद्र शब्द लिखी पर्ची उसके ऊपर फेंकी। उसने इसका विरोध किया तो दबंग उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने कोतवाली में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल सुधाकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।