दबंग कर रहे विवादित भूमि पर कब्जा
औरैया, जागरण संवाददाता : रूरूगंज कस्बा के निकट स्थित गांव ऐली में एक विवादित भूमि पर दबंग कब्जा क
औरैया, जागरण संवाददाता :
रूरूगंज कस्बा के निकट स्थित गांव ऐली में एक विवादित भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीण ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
गांव ऐली निवासी सुखराम ¨सह ने शिकायत की कि उनकी कुछ भूमि पड़ी है। उस पर गांव के ही लोग कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। साथ ही जानमाल की धमकी देते हैँ। आरोप है कि वह लोग असलाहधारी लोगों को बुलाकर बैठाते हैं। इससे उसे जान माल का खतरा है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
तालाबों को अतिक्रमण
मुक्त करने की मांग
औरैया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर निवासी पूर्व प्रधान रामसेवक ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंप कर कई लोगों पर तालाब की जगह में कब्जा करने का आरोप लगाया है। वह इससे पहले भी कई बार तहसील दिवस में इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।