मेड वाई इंडिया नारे केसाथ भारत परिषद का होगा पुनर्गठन
औरैया, जागरण संवाददाता: आठ अगस्त को स्थापना दिवस पर मेड वाई इंडिया नारे के साथ भारत परिषद का पुनर्गठ
औरैया, जागरण संवाददाता: आठ अगस्त को स्थापना दिवस पर मेड वाई इंडिया नारे के साथ भारत परिषद का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी शुरुआत इटावा से होगी। यह जानकारी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने दी।
उन्होंने कहा कि भारत परिषद पुरानी संस्था है। इसे पुन: जीवित किया जाएगा। आठ अगस्त को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम बेकवर में होंगे। इसमें सभी प्रकोष्ठों व मुख्य इकाई के पूर्व पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, देश भक्तों, शिक्षकों सहित आमजनों को आमंत्रित किया गया है। भारत परिषद का नारा मेड वाई इंडिया के साथ नए कलेवर में भारत परिषद का पुनर्गठन होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश चन्द्र भूषण पांडेय भी उपस्थित रहेंगे। सुनील गुप्ता, रविभान ¨सह सेंगर, अनुराग चौबे, भगवत स्वरूप विश्नोई, सुवीर त्रिपाठी, धर्मेन्द्र दत्त दुबे आदि रहे।