सिर चढ़कर बोल रहा जागरण का पौधरोपण अभियान
औरैया, जागरण संवाददाता: दैनिक जागरण का मिशन एक करोड़ पौधरोपण अब लोगों के लिए जुनून बन गया है। मंगलवार
औरैया, जागरण संवाददाता: दैनिक जागरण का मिशन एक करोड़ पौधरोपण अब लोगों के लिए जुनून बन गया है। मंगलवार सुबह से ही लोगों के उत्साह में दिखाई दिया। उमसभरी गर्मी के बाद भी लोग घरों से निकले और पौधरोपण कर जागरण के अभियान में सहभागी बने। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपने साथियों के साथ दैनिक जागरण के अभियान से जुड़े।
दिबियापुर में नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष व ईओं की मौजूदगी में सभासदों व कर्मियों ने पौधरोपण किया। वहीं पर्यावरण प्रेमी नेहा कुशवाहा ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। जैतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने ग्राम प्रधान अभिषेक यादव के साथ पौधरोपण अभियान में भाग लिया। छात्रसभा के जिला महासचिव हर्षित गुप्ता, जिला सचिव अनुज यादव, उपेंद्र शुक्ला, अमित यादव नुरूद्दीन मंसूरी, अर¨वद कठेरिया आदि रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने जागरण के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में अभी और भी पौधे लगाए जाएंगे। प्रधान अभिषेक यादव ने दैनिक जागरण के अभियान मिशन एक करोड़ पौधे की प्रशंसा की। रुरूगंज क्षेत्र में जनता इंटर कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने जागरण की मुहिम में भाग लिया। इंटर कालेज के परिसर में डेढ़ हजार पौधे लगाये गये। विद्यालय के प्रबंधक नीरज सेंगर ने कहा कि वनों को हमारी धरती का फेंफड़ा कहा जाता है। वन ही वायु के शोधक होते हैं। पेड़ ही तो है जो हमें जीवन देते हैं। प्रधानाचार्य सुदेबी, भदौरिया, प्रबल प्रताप, हरगो¨वद, अनुरुद्ध प्रताप आदि रहे। रुरूगंज में ही अशोकपुरी फार्म स्थित संघ में भी पौधरोपण किया गया। बीडीओ केएल सोनकर, एडीओ रघुनाथ प्रसाद, वीरेंद्र ¨सह, उमेश कुमार, अवनीश यादव आदि रहे। अछल्दा में नहर कोठी पर अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र ¨सह यादव ने जागरण की पौधरोपण मुहिम में भाग लिया। एई जसराम ¨सह, जेई सर्वेश ¨सह, राजकुमार, सतेंद्र कुमार, टीटू गुप्ता, कमलेश आदि मौजूद रहे।