बरसात में मकान ढहने से दो गंभीर घायल
मुरादगंज (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव अन्तौल में बरसात के बाद एक मकान ढह जाने से गली से गुज
मुरादगंज (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव अन्तौल में बरसात के बाद एक मकान ढह जाने से गली से गुजर रहे महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र में अन्य गांवों में भी मकान गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से ही मकान गिरने की शुरुआत हो गई है। सोमवार को ग्राम अन्तौल में राकेश कुशवाहा पुत्र हुकुम ¨सह कुशवाहा के मकान गिरने से गली से गुजर रहे आदेश व शिवा पुत्री राम स्वरूप निवासी अन्तौल गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गरीबों के आवास बरसात में गिरने की सूचना पर लेखपाल अर¨वद ¨सह गौतम ने जांच की। प्रशासन से सरकारी मदद दिलाए जाने की ग्रामीणों ने मांग की। ग्राम सलैया में राम किशोर दोहरे, रोशंगपुर में राम प्रकाश कठेरिया व कल्लू चतुर्वेदी के मकान भी बरसात के बाद गिर गए। हालांकि इन दोनों जगहों पर मकान गिरने से कोई चपेट में नहीं हुआ है। राजस्व विभाग की टीम भी इन गांवों में पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।