दीवार गिरने से महिला की मौत
कंचौसी, संवाद सूत्र : दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत लछियामऊ के मजरा ललई का पुरवा में मंगलवार
कंचौसी, संवाद सूत्र : दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत लछियामऊ के मजरा ललई का पुरवा में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मामले की जांच की। गांव ललई का पुरवा निवासी भगवानदीन की पत्नी रन्नो देवी (45) सुबह गाय को चारा डलने गई थीं। वहां पास में खड़ी दीवार बारिश के चलते भरभराकर गिर पड़ी। उसके मलवे में रन्नो देवी दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुन परिजन व पड़ोसी दौड़ पड़े। उन्होंने मलवा हटाकर किसी तरह रन्नो देवी को निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवारी में कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मामले की। लोगों ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। भगवानदीन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।