किसानों को सिखाए अधिक पैदावार के गुर
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : ब्लाक सभागार में हुई गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : ब्लाक सभागार में हुई गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक पैदावार के गुर सिखाए। उन्होंने किसानों से नवीनतम कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्हें खेती-किसानी के साथ-साथ बागवानी और पशुपालन को बढ़ावा देकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के बारे में बताया।
कृषि वैज्ञानिक डा. एसके ¨सह ने धान की नर्सरी तैयार करने के साथ धान की रोपाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उर्वरकों के इस्तेमाल व ¨सचाई के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि रोपाई से पहले खेतों की मेड़ों को दुरुस्त कर देना चाहिए। धान की नर्सरी जलभराव वाले स्थान पर नहीं डालनी चाहिए अन्यथा पानी भरने से नर्सरी नष्ट हो सकती है। प्रशिक्षक ओम नारायण ने किसानों को उर्वरक के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी और कम्पोस्ट के खाद पर बल दिया। उप परियोजना निदेशक शिव कुमार शर्मा ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। खंड विकास अधिकारी केएल सोनकर ने कहा कि कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को कृषि तकनीक की नई-नई जानकारियां मिलती है। संकटा प्रसाद यादव, एडीओ एजी कृपा राम, मनोज कुमार, राम प्रकाश शुक्ला व दीपू यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।