Move to Jagran APP

रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं दो नई बसें

औरैया, जागरण संवाददाता : यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने औरैया डिपो के

By Edited By: Published: Mon, 20 Jun 2016 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 10:01 PM (IST)
रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं दो नई बसें

औरैया, जागरण संवाददाता : यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने औरैया डिपो के बेड़े में दो नई बसें और शामिल कर दी हैं। इन्हें लखनऊ व आगरा के लिए चलाया जा रहा है। इस मार्ग पर चलने वाली दो बसें जर्जर हो चुकी थीं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।

loksabha election banner

पूर्व में औरैया डिपो के बड़े में 62 बसें थीं। एआरएम के प्रयास से आरएम एके झा ने बीते महीने चार नई बसें औरैया डिपो को दी थीं। लखनऊ व आगरा मार्ग पर चलने वाली दो बसें जर्जर हो चुकी थीं। यह बसें 9 लाख किलोमीटर से ज्यादा चलने से आए दिन खराब हो जाती थीं। इस मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। यात्रियों की मांग पर इन मार्गों पर दो नई बसें और चलाई गई हैं। अब औरैया डिपो में कुल बसों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। एक बस सुबह 5.30 बजे औरैया डिपो से चलकर कानपुर होते हुए लखनऊ जाएगी। इसके बाद इटावा जाने के बाद वापस औरैया आएगी। दूसरी बस सुबह 5.15 बजे औरैया से आगरा जाएगी। आगरा से वापस आकर यह पुखरायां होकर पुन: औरैया लौट आएगी। एआरएम हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि यात्रियों की मांग पर उन्होंने आरएम एके झा से दो बसें बढ़ाने की गुहार लगाई थी। आरएम ने उनकी मांग मानते हुए इस रूट पर दो नई बसें उपलब्ध करवा दीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.