बिजली चोरी पर सख्ती, आठ से एक लाख वसूला
औरैया, जागरण संवाददाता : बिजली चोरी करने वालों पर फिर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को शहर में बिजली
औरैया, जागरण संवाददाता : बिजली चोरी करने वालों पर फिर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम व विजिलेंस ने संयुक्त चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान बकायेदारी में कटे कनेक्शन वाले निशाने पर रहे। टीम ने आठ लोगों को कटा कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। उनसे एक लाख से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।
शहर के ब्रह्म नगर, इंडियन ऑयल, तिलक नगर, जमालशाह व बनारसी दास मोहल्ले में चे¨कग अभियान चलाया गया। विद्युत निगम व विजिलेंस टीम की संयुक्त छापेमारी में आठ लोग बकायेदारी में कटा कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनकी मौके पर ही रसीद काट कर शमन शुल्क वसूला गया। टीम ने आठों लोगों से एक लाख से अधिक की वसूली की। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही। जानकारी होने पर मोहल्लों में लोगों ने अपनी कटिया खुद ही उतार ली। जेई एसके मौर्या ने बताया कि आगे भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। रोजाना शहर के पांच-छह मोहल्लों में चे¨कग की जाएगी।