जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
औरैया, जागरण संवाददाता : विकास भवन स्थित सभाकक्ष में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें
औरैया, जागरण संवाददाता : विकास भवन स्थित सभाकक्ष में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों ने भाग लिया। सर्वप्रथम विगत किसान दिवस में आई शिकायतों का अवलोकन कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिया।
किसान दिवस में किसानों द्वारा पानी की समस्या उठाई गई। जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण के लिए किसानों को जागरूक किया। किसानों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस समय जानवरों में होने वाले खुरपका व मुंहपका रोग के रोकथाम के लिए उन्हें जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. चंदन ¨सह शर्मा ने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह पूर्णतया नि:शुल्क है। किसान अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। खुरपका, मुंहपका की रोकथाम के लिए टीकाकरण 15 मई 2016 तक चालू रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 जून से गला घोंटू रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। किसानों को गर्मी से झुलसी घास जानवरों को न देने की उन्होंने सलाह दी। ऐसी घास देने से जानवर की मौत हो सकती है। बिजली की समस्या का सवाल उठने पर बताया गया कि देवकली स्थित विद्युत उपकेंद्र स्थापित हो चुका है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। एलडीएम दूधनाथ ने बताया कि पात्र कृषकों के खाते में फसल बीमा की राशि भेज दी गई है। शेष बचे किसानों के खातों में जल्द राशि भेज दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हर ब्लाक में एक गांव का चिह्नीकरण करके वहां बने तालाब में पानी भरवाया जाएगा। हैंडपंप, नलकूप यदि खराब है तो इसकी जानकारी किसान ग्राम प्रधान को दें। उन्होंने इस समय नहरें सूखी होने के कारण उनकी साफ -सफाई कराने की बात कही व पशुओं को टीकाकरण, जल संरक्षण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया साथ ही उनसे पौध रोपण की अपील भी की।