बिना प्रशिक्षण के पीआरडी जवानों को 'जंग'
औरैया, जागरण संवाददाता : यदि आप पीआरडी जवानों के हाथ में अपने संस्थान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपन
औरैया, जागरण संवाददाता : यदि आप पीआरडी जवानों के हाथ में अपने संस्थान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। पिछले चार वर्ष से इन्हें किसी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसके चलते इन जवानों की क्षमता जंग खाने लगी है।इस समय जनपद में 311 पीआरडी जवान हैं। इनमें से लगभग 15-20 जवान विभिन्न निजी संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। जवानों के लिए कुल 40 राइफलें हैं, लेकिन सिर्फ छह जवानों को राइफलें दी गई हैं। राइफल चलाने का प्रशिक्षण बीते चार साल से नहीं दिया गया है। बहुत से जवान तो ऐसे हैं, जिन्हें राइफल खोलना और बंद करना तक नहीं आता। चार साल पहले तक इन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था। अब जवानों को राइफलों के दर्शन तक नहीं कराए जाते। नियमानुसार प्रति वर्ष पीआरडी जवानों को 15 दिन का प्रशिक्षण देना चाहिए, लेकिन उन्हें इस समय एक दिन का भी प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। इनके पास 40 राइफलें तो हैं। लेकिन टार्च व डंडा एक नहीं है। छह राइफलें ड्यूटी कर रहे जवानों को दी गई हैं, बाकी 34 पुलिस लाइन में रखी हैं। इसके अतिरिक्त 250 कारतूस भी इन जवानों के लिए दिए गए हैं, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में इनकी सेवाएं लेना निजी संस्थानों को भारी पड़ सकता है। एडीएम अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव से बात कर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।