घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़छाड़
औरैया, जागरण संवाददाता : अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मुनागंज में सूने घर में मौजूद अकेले किशोरी क
औरैया, जागरण संवाददाता : अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मुनागंज में सूने घर में मौजूद अकेले किशोरी को देखकर आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक उसे अकेला देख कर घर में घुस आया। आरोपी ने घर में घुसते ही उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि उसे दुष्कर्म की नीयत से जमीन पर पटक दिया गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर अछल्दा थाना में दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।