सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल
औरैया, जागरण संवाददाता : सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग
औरैया, जागरण संवाददाता : सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में एक को कानपुर रेफर किया गया है।
पहली घटना जालौन चौराहा के निकट हुई। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी शरद (25) पुत्र कमल सक्सेना साइकिल से जालौन चौराहा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचा तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आस पास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना नेशनल हाईवे पर मधूपुर नहर पुल के निकट हुई। अलीगढ़ निवासी संजीव कुमार पुत्र वृन्दावन ट्रक लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। नहर पुल के निकट वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में संजीव व ट्रक के हेल्पर विजय कांत को मामूली चोटें आई हैं। दिबियापुर रोड पर बिरिया गांव के सामने बाइक की चपेट में आकर गांव निवासी हरेन्द्र का आठ वर्षीय पुत्र संजय घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।