ऊमरसाना हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जुड़ा मान रही पुलिस
दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को ऊमरसाना में हुई हत्या को पुलिस पु
दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को ऊमरसाना में हुई हत्या को पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या प्रधानी चुनाव को लेकर की गई। बताया जाता है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलियां चल चुकी हैं। पुलिस की मानें तो आरोपियों में भी एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका कानपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के भाई की ओर से गांव के ही सात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गांव निवासी राम निवास पुत्र रामसेवक ने पुलिस को बताया कि उनका भाई भूरे उर्फ सत्य नरायन प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था जिसको लेकर गांव में वह प्रचार भी कर रहा था। चुनाव न लड़ने को लेकर उसे धमकी दी गई। वह नहीं माने तो बीती 3 नवंबर को दबाव बनाने के लिए हवाई फाय¨रग की गई। बीती रात करीब 7.30 बजे
गांव का ही आशीष कुशवाहा उसके भाई भूरे को बुलाने आया। संदेह होने पर वह भी भाई के पीछे- पीछे गया। गांव स्थित एक दुकान के पास धर्मेंद्र यादव, राम किशन, मोहन, राघव, आशीष व राज नरायन मौजूद थे। उन्होंने उसे देखते ही गाली गलौज के साथ फाय¨रग शुरू कर दी। इसके बाद वह लोग भाग गए। उसने देखा कि उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर में कई जगह गोलियां लगी थीं। वह आनन फानन परिजनों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के ऊपर भी कई अभियोग
प्रधानी चुनाव को लेकर हुई फाय¨रग में मारे गए भूरे तिवारी पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के पहले हत्या के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि भूरे की हत्या के आरोपी आशीष उर्फ ¨रकू को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है।
धर्मेंद्र को भी लगी गोली
बीती रात हुई घटना में आरोपी बनाए गए ऊमरसाना के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव को भी गोली लगी है और वह कानपुर के अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष फईम अख्तर का कहना है कि अभी दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।